Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

On: April 17, 2026 3:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

‘बॉन्ड’ भी नहीं रोक पाया जुल्म, शादी के बाद से ही जारी था जुल्म

न्यूज स्केल डेस्क: रिश्तों की गरिमा और मानवता को तार-तार कर देने वाला एक मामला दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव से सामने आया है। यहां दहेज के दानव ने न केवल एक महिला के सपनों को तोड़ा, बल्कि उसकी कोख में पल रहे तीन महीने के मासूम को भी मार डाला। पीड़िता बुलबुल कुमारी की शादी साल 2023 में गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट निवासी सनोज कुमार दास के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद से ही सनोज और उसके परिवार वाले दहेज के लिए बुलबुल को प्रताड़ित करने लगे थे। यह मामला पहले भी महिला थाने तक पहुँचा था, जहाँ पति ने भविष्य में मारपीट न करने का ‘बॉन्ड’ भी भरा था, लेकिन कानून का यह कागजी डर उसे रोक न सका।

घटना के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 की रात आरोपी पति सनोज ने विवाद के दौरान बुलबुल की बेरहमी से पिटाई की। क्रूरता की हद तो तब पार हो गई जब उसने घायल बुलबुल को रातभर कमरे में बंद रखा। अगले दिन जब बुलबुल के पिता वहां पहुंचे और उसकी हालत देख उसे अस्पताल ले गए, तो डॉक्टरों ने जो बताया उसने परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि गर्भ में पल रहे तीन महीने के शिशु की मौत हो चुकी है।

बुलबुल की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह घटना प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा करती है कि क्या गंभीर मामलों में केवल ‘बॉन्ड’ भरवा लेना काफी है? क्या अपराधियों के मन से कानून का खौफ खत्म हो चुका है?

इसे भी पढ़ेः- श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

इसे भी पढ़ेः- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

इसे भी पढ़ेः- स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

इसे भी पढ़ेः- ‘ना’ स्वीकार न कर पाने की सोच ने ली मासूम की जान

इसे भी पढ़ेः- गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने का आरोप, शिक्षक पर गंभीर कार्रवाई की तैयारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा और मसमनो पंचायत में विशेष शिविर, ‘सेवा गारंटी अधिनियम’ के तहत ऑन-द-स्पॉट बनेंगे प्रमाण पत्र

​लोहरदगा: शादी की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम, बिजली की चपेट में आने से युवा किसान ने गंवाई जान​

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में PCPNDT अधिनियम की समीक्षा बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्देश

28 जून को सभी चिन्हित बूथों पर पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक,,29 व 30 जून को घर-घर पिलायी जाएगी खुराक

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, सभी इंडिकेटर्स का अनुश्रवण व उपलब्धि बढ़ाने का दिया निदेश

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 78 आवेदन अनुमोदित

चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच मिनट आपूर्ति के बाद घंटों गुल,

दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर धांधली का आरोप, मामला गरमाया,

21 जून को होगी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक,

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, जल्द जारी होगी निविदा

Leave a Comment