Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिले को मिला नया ‘कप्तान’, प्रोन्नति के बाद डीडीसी बने उपायुक्त

On: April 19, 2026 1:55 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिम्मेदारी संभालते ही विकास और पारदर्शिता पर फोकस, सख्त तेवर में नए DC

गुमला (झारखंड)। गुमला जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है, जहां उप विकास आयुक्त के रूप में कार्यरत दिलेश्वर महतो को प्रोन्नति के बाद उपायुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया है। शनिवार को ही उन्होंने जिले के 38वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि गुमला उनके लिए नया जिला नहीं है। डीडीसी के रूप में कार्य करते हुए उन्हें यहां की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक परिस्थितियों का व्यापक अनुभव मिला है, जिसका उपयोग वे अब जिले के समग्र विकास में करेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में संचालित सभी विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश भी दिए। नए उपायुक्त ने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील समाधान किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन का मुख्य लक्ष्य होना चाहिए। वहीं, निवर्तमान उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की फिलहाल नई पदस्थापना नहीं हुई है। नए उपायुक्त के पदभार ग्रहण के साथ ही गुमला जिले में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ेः- रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

इसे भी पढ़ेः- अनिमेश नैथानी बने चतरा के 33वें पुलिस अधीक्षक, पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त संकेत

इसे भी पढ़ेः- लोहरदगा जिले को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 43वें उपायुक्त ने संभाली कमान

इसे भी पढ़ेः- लापता छात्र की बरामदगी में सहयोग करने वाले टोटो चालक सम्मानित

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बेड़ियों में जकड़ी मासूम 15 दिन तक भटकती रही, अब जाकर पहुंची संरक्षण में

कलश यात्राओं सेउमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, आस्था में डूबे गांव-गांव

तैलीक साहू महासभा की बैठक में पंचायत कमिटी गठन, संगठन मजबूती पर जोर

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का 100% रिजल्ट

रेफरल अस्पताल में एचपीवी टीकाकरण शुरू, किशोरियों को मिलेगा लाभ

संतुलित उर्वरक उपयोग पर किसानों को किया जागरूक

अनिमेश नैथानी बने चतरा के 33वें पुलिस अधीक्षक, पदभार ग्रहण करते ही दिए सख्त संकेत

भूमि विवाद में मारपीट, बुजुर्ग घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

लापता छात्र की बरामदगी में सहयोग करने वाले टोटो चालक सम्मानित

रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, पदभार संभालते ही तय की प्राथमिकताएं

लोहरदगा जिले को मिला नया प्रशासनिक कप्तान, 43वें उपायुक्त ने संभाली कमान

Leave a Comment