Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेली साहू समाज की प्रखंड समिति गठित, सम्मान समारोह में उमड़ी भीड़

On: April 18, 2026 1:24 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एकता, शिक्षा और संगठन पर दिया गया जोर

प्रतापपुर (चतरा)। अखिल भारतीय तेली साहू समाज की प्रखंड स्तरीय समिति गठन के अवसर पर परियोजना कन्या मध्य विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नारायण साहू ने की, जबकि संचालन भोला साहू एवं वीरेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने समाज में एकता, संगठन और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा करते हुए विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है। साथ ही शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई गई। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रखंड समिति का गठन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष जीव लाल साहू, जिला युवा अध्यक्ष श्रवण साहू, चुनाव प्रभारी मुकेश साहू, पर्यवेक्षक आदित्य साहू एवं गायत्री देवी, जिला संरक्षक शंभू साहू, हंटरगंज प्रखंड अध्यक्ष नवललाल साहू, सचिव अमरनाथ साहू सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से प्रतापपुर प्रखंड के लिए प्रमोद साहू को अध्यक्ष, मनोज साहू को सचिव तथा प्रेम कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं युवा प्रकोष्ठ में सत्यम साहू अध्यक्ष, मुकेश साहू सचिव एवं अभिषेक कुमार उर्फ मुकेश साहू कोषाध्यक्ष तथा महिला मोर्चा में पूनम देवी अध्यक्ष, गीता देवी सचिव एवं राजमती देवी कोषाध्यक्ष का चयन किया गया। संरक्षक मंडल में रामसेवक साहू, शंभू प्रसाद साहू, नारायण साहू, भोला साहू एवं आनंदी साहू को शामिल किया गया। सभी चयनित पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि शेष पदों का विस्तार शीघ्र ही बैठक कर सर्वसम्मति से किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी परीक्षा को लेकर चतरा प्रशासन अलर्ट, कदाचारमुक्त संचालन हेतु सख्त निर्देश

मनरेगा व आवास योजनाओं की समीक्षा, पंचायत सचिवों को सख्त निर्देश

प्रेम राणा बने स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष

विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, आठवीं जैक परीक्षा में सभी छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

बुंदेल समाज की संगोष्ठी में कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर

पुलिस की कार्रवाई, 1.6 किलो गीला अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

“स्कूल चलो अभियान” के तहत गूँजे शिक्षा के नारे; खंड शिक्षा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य रैली

ए.के. इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा; हाईस्कूल में 100% रहा परिणाम, अफ्शा खातून बनीं टॉपर

दुकान में घुसकर लोहे की रॉड से हमला… मौत के मुहाने तक पहुंचा दुकानदार

वीडियो कॉल पर मौत का लाइव मंजर… प्रेमिका ने फांसी लगाई, मंगेतर देखता रह गया सब कुछ

ऑपरेशन कोतीनीर में बड़ा वार… जंगल में गूंजीं गोलियां, चार माओवादी ढेर

मानवता शर्मसार: ‘मिशन वात्सल्य’ की उड़ी धज्जियां; 15 दिनों से बेड़ियों में जकड़ी मासूम के लिए नहीं जागा प्रशासन, सिस्टम की संवेदनहीनता चरम पर

Leave a Comment