Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

* सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय श्री संकट मोचन मंदिर वार्षिकोत्सव संपन्न

On: April 13, 2026 6:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
गुमला -रविवार की रात सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही गुमला के अंबेराडीह में श्री संकट मोचन मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न हो गया। मुख्य अतिथि गुमला जिला परिषद के उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी,  थाना प्रभारी तरुण कुमार, समाजसेवी संजय कुमार सिंह, आयोजन समिति के संरक्षक मंगल सिंह भोगता,  उप प्रमुख सिकंदर सिंह, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश नारायण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष महेश सिंह आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर  नागपुरी  रंगारंग सांस्कृतिक  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संयुक्ता देवी ने कहा कि श्री संकट मोचन के साए में  सनातन का झंडा हमेशा ऊंचा लहराते रहना चाहिए। उन्होंने सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी। कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से समाज में समन्वय और सद्भाव बढ़ता है। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने कहा कि सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता होती है। शांति से गीत संगीत का आनंद लें। शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा नेता मंगल सिंह भोगता ने कहता कि वीर हनुमान बलशाली थे लेकिन प्रभु श्री राम के आज्ञाकारी थे। यही कारण है कि त्रेतायुग से कलियुग तक उनकी पूजा हो रही है। उन्होंने वर्तमान परिवेश के जेहाद और नशा से युवक युवती को बचने और अपने माता पिता की बात मानने, उन्हें दुख नहीं देने की अपील की। लोक गायक महावीर साहु के भक्ति वंदना के साथ गीत संगीत देर रात तक चला। जिसमें सुहाना देवी, बिंदेश्वरी देवी, रूपा देवी, कवि किशन, क्यूब अब्बास आदि कलाकारों ने अपने गीत संगीत से रात भर समा बांधने का काम किया। सारिका, दीपिका और माही के डांस युवाओं में ऊर्जा भरने का काम किया। युवाओं ने डांसरों पर रुपये की बरसात कर दी। कार्यक्रम का संचालन नीलाम्बर सिंह, भुवन सिंह आदि कर रहे थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में धरम सिंह, सुदे सिंह, बसंत सिंह, आनंद सिंह, बबलू सिंह, दुबराज सिंह आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा के मंदिर तक पहुँचेंगे जिले के सभी बच्चे, गिद्धौर और कान्हाचट्टी में ‘स्कूल रूआर-2026’ का शंखनाद

जागरूकता मिशन की बैठक में हंगामा, महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख के नशीले पदार्थ जब्त…

जिले में एचडीएफसी बैंक की शाखा नए परिसर में स्थानांतरित, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

रिश्तों का खून, ममेरे भाई ने बहन को टांगी से उतारा मौत के घाट

सन्न कर देने वाला मामला: 5 दिन तक फ्लैट में महिला का सड़ता रहा शव, परिजन रहे साथ!

मासूम की चीखें दीवारों में दबी रहीं… नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

गांव में महायज्ञ के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा की प्रेस वार्ता, महिलाओं को 33ः आरक्षण मिलने पर जताई खुशी

सरकारी विद्यालयों की स्थिति पर उठे सवाल, नामांकन व उपस्थिति घटने से अभिभावक चिंतित

सहायक अध्यापकों का आंदोलन तेज, 18 अप्रैल से आमरण अनशन की तैयारी

Leave a Comment