अफीम, डोडा व पोस्ता दाना बरामद, अवैध खेती के उपकरण भी जब्त
चतरा। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। कुंदा थाना क्षेत्र के बटुकुईया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए ज्ञानी गंझू के घर पर छापा मारकर 840 ग्राम अवैध अफीम, 3 क्विंटल 15 किलो डोडा, 35 किलो पोस्ता दाना बरामद किया। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है।
इसे भी पढ़ेः- नशीले पदार्थों का बड़ा भंडाफोड़, 1.30 करोड़ के अवैध सामान जब्त, नकद व बाइक भी बरामद
इसके अलावा पुलिस ने मौके से अफीम उत्पादन में प्रयुक्त मोटर पंप, सेक्शन पाइप, फीता पाइप का बंडल तथा कीटनाशक स्प्रे मशीन भी जब्त की है, जिनका उपयोग अवैध खेती में किया जा रहा था। इस अभियान में कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, एसआई श्रीकांत पाण्डेय समेत कुंदा एवं एनडीपीएस यूनिट के सशस्त्र बल शामिल थे।
एसपी ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस लगातार अभियान चलाकर नशा कारोबारियों पर नकेल कस रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हो रही है।
इसे भी पढ़ेः- मासूम की चीखें दीवारों में दबी रहीं… नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
इसे भी पढ़ेः- मानवता शर्मसार: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी प्रवासी मजदूर गिरफ्तार
इसे भी पढ़ेः- दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली
इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि
इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच
इसे भी पढ़ेः- वाहन जांच में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन अपराधी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार



















Total Users : 906003
Total views : 2645342