Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रिश्तों का खून, ममेरे भाई ने बहन को टांगी से उतारा मौत के घाट

On: April 13, 2026 2:10 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हत्या के बाद आरोपी ने ट्रेन से कटकर दी जान, प्रेम संबंध बना खूनी वारदात की वजह

पलामू (झारखंड)। पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुआ कौड़ियां गांव से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ममेरे भाई ने कथित प्रेम संबंध में हुए विवाद के बाद अपनी ही बहन की टांगी से निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक बिट्टू कुमार सिंह और खुशबू कुमारी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों एक ही कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान गुस्से में आकर बिट्टू ने घर में रखी टांगी से खुशबू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सोमवार सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि खुशबू कुमारी अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

सदर थाना प्रभारी लालजी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी प्रेम संबंध में हुए विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। परिजनों ने भी बताया कि घटना के बाद बिट्टू ने आत्महत्या करने की बात कही थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी बरामद कर ली है और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। यह सनसनीखेज घटना पलामू जिले में रिश्तों की मर्यादा और समाजिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है, जहां एक पारिवारिक संबंध खूनी अंजाम तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ेः- आधी रात का खौफनाक सच: मां ने ही ले ली दो मासूमों की जानइसे भी पढ़ेः- मासूम की चीखें दीवारों में दबी रहीं… नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
इसे भी पढ़ेः- मानवता शर्मसार: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी प्रवासी मजदूर गिरफ्तार
इसे भी पढ़ेः- दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली
इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि
इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच  
इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी
इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राशन दुकानदारों की बैठक, समय पर वितरण के सख्त निर्देश

जिले में ‘पंचायत कर गोइठ’ का 30वां संस्करण आयोजित

जिले में ‘स्कूल रूआर 2026’ अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित

मानव तस्करी का महा-खुलासा: 163 मासूम बच्चों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, 8 तस्कर गिरफ्तार

शॉर्ट सर्किट से केक दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

दिनदहाड़े लूट, सीएसपी संचालक से 2.96 लाख छीने

खेत में काम के दौरान वृद्ध की मौत, गांव में शोक

दो गुटों में हिंसक झड़प, युवक गंभीर रूप से घायल

थाने की दहलीज से मंदिर के मंडप तक: प्यार की जीत, तनाव बदला खुशियों में

6 दिन बाद लापता छात्र सकुशल बरामद, परिवार में लौटी खुशियां,

शिक्षा के मंदिर तक पहुँचेंगे जिले के सभी बच्चे, गिद्धौर और कान्हाचट्टी में ‘स्कूल रूआर-2026’ का शंखनाद

जागरूकता मिशन की बैठक में हंगामा, महिलाओं ने लगाया ठगी का आरोप

Leave a Comment