Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सन्न कर देने वाला मामला: 5 दिन तक फ्लैट में महिला का सड़ता रहा शव, परिजन रहे साथ!

On: April 13, 2026 1:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बदबू ने खोला राज, परिजनों की भूमिका जांच के घेरे में, ऐसी चौंकाने वाली घटना, जिसने इंसानियत और संवेदनाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कौआबांध स्थित वास्तु विहार अपार्टमेंट से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक 40 वर्षीय महिला का सड़ा-गला शव फ्लैट के अंदर से बरामद किया गया, जबकि हैरानी की बात यह है कि मौत के बाद करीब पांच दिनों तक परिजन उसी फ्लैट में मौजूद रहे। मृतका की पहचान लिपिका कुमारी के रूप में की गई है, जो वर्ष 2022 से अपने परिवार के साथ यहां रह रही थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की मौत 8 अप्रैल के आसपास ही हो चुकी थी, लेकिन इस दौरान न तो पुलिस को सूचना दी गई और न ही अंतिम संस्कार की कोई व्यवस्था की गई।

इसे भी पढ़ेः- आधी रात का खौफनाक सच: मां ने ही ले ली दो मासूमों की जान

स्थानीय लोगों के मुताबिक, फ्लैट से बीते कुछ दिनों से बदबू आ रही थी, जिसे पहले नजरअंदाज किया गया। लेकिन रविवार शाम तक बदबू इतनी तेज हो गई कि लोगों को अनहोनी की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खुलवाया। अंदर का दृश्य बेहद भयावह था—महिला का शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर मौत के बाद इतने दिनों तक इस घटना को छिपाकर क्यों रखा गया। इस घटना ने धनबाद जिले में सनसनी फैला दी है और साथ ही यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि एक ही घर के भीतर कई दिनों तक मौत छिपी रही और किसी को भनक तक नहीं लगी। अब सभी की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं।

इसे भी पढ़ेः- मासूम की चीखें दीवारों में दबी रहीं… नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
इसे भी पढ़ेः- मानवता शर्मसार: मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी प्रवासी मजदूर गिरफ्तार
इसे भी पढ़ेः- दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत, सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली
इसे भी पढ़ेः- मंईयां सम्मान योजना: 20वीं किस्त जारी, लाखों महिलाओं के खातों में पहुंच रही सहायता राशि
इसे भी पढ़ेः- आवासीय विद्यालय में छात्रा के गर्भवती होने से हड़कंप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने शुरू की जांच  
इसे भी पढ़ेः- अनोखी शादी: थाना गेट के बाहर सड़क बनी मंडप, बिना बारात-डीजे-पंडित चार प्रेमी जोड़ों ने रचाई शादी
इसे भी पढ़ेः- रांची में भर्ती के नाम पर 23.85 करोड़ की ठगी का खुलासा, फर्जी पेपर के नाम पर अभ्यर्थियों से वसूली, 164 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

भंडरा में बड़ा सड़क हादसा टला: नशे में धुत चालक ने चावल लदे कंटेनर को खेत में उतारा, ग्रामीण और चालक बाल-बाल बचे

वन्य आश्रयणी क्षेत्र के विकास मद में कुंडली मार कर बैठे हैं अधिकारी :-  मंगल सिंह भोगता *मंडल भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजूबती पर दिया गया बल*

Leave a Comment