Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ट्रांसफार्मरों में स्विच नहीं, पूरे प्रखंड की बिजली हो रही ठप

On: April 6, 2026 7:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

छोटे काम के लिए भी लेना पड़ता है शटडाउन, उपभोक्ता परेशान

सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। अधिकांश ट्रांसफार्मरों में आइसोलेटर स्विच की व्यवस्था नहीं होने के कारण छोटी-सी तकनीकी खराबी के लिए भी पूरे इलाके की बिजली काटनी पड़ती है। स्थिति यह है कि किसी एक ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने या मामूली मरम्मत की जरूरत होने पर भी विभाग को मुख्य ग्रिड से शटडाउन लेना पड़ता है। स्विच के अभाव में फ्यूज जोड़ने जैसे छोटे कार्य के लिए भी पूरे प्रखंड की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है, जिससे हजारों उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। इस समस्या से न केवल आम जनता परेशान है, बल्कि बिजली मिस्त्रियों को भी जोखिम भरे हालात में काम करना पड़ रहा है। उचित सुरक्षा उपकरण और स्विचिंग सिस्टम नहीं होने के कारण मरम्मत के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने मांग की है कि सभी ट्रांसफार्मरों में जल्द से जल्द आइसोलेटर स्विच लगाए जाएं, ताकि बार-बार होने वाली अनावश्यक बिजली कटौती से राहत मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण, पुष्पांजलि और संगठन मजबूती का संकल्प

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

एक ही रात में 8 घरों में चोरी, टोला में सनसनी

मुंहबोले भाई ने 13 साल की बच्ची की हत्या, एंबुलेंस से ले जाकर कराया अंतिम संस्कार — सनसनीखेज खुलासा

होमगार्ड बहाली को लेकर समाहरणालय में हंगामा, अभ्यर्थियों ने लगाए अनियमितता के आरोप, DC ने दिया पारदर्शिता का आश्वासन

कुंदा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने घर-घर फहराया भगवा ध्वज, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

एंटी क्राइम अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

लोहरदगा: भव्य हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकता का मंत्र, उमड़ा जनसैलाब

बाल अधिकारों के संरक्षण में NCPCR की बड़ी छलांग: एक साल में 36,000 शिकायतों का निपटारा और 4100 बच्चों का रेस्क्यू

प्रखंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

Leave a Comment