Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

On: April 6, 2026 7:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के चतरा-डोभी मुख्य पथ पर भोंदल गांव के समीप रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर बीरबहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को गंभीर अवस्था में हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गोखना निवासी रौशन भुईयां (26 वर्ष), पिता कोल्हा भुईयां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रौशन रविवार शाम अपने गांव से बाइक से जोरी जा रहा था, तभी भोंदल गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक असंतुलित होकर गड्ढे में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गया है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और चालक की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, घर-घर फहराया भगवा ध्वज, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

ट्रांसफार्मरों में स्विच नहीं, पूरे प्रखंड की बिजली हो रही ठप

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण, पुष्पांजलि और संगठन मजबूती का संकल्प

एक ही रात में 8 घरों में चोरी, टोला में सनसनी

मुंहबोले भाई ने 13 साल की बच्ची की हत्या, एंबुलेंस से ले जाकर कराया अंतिम संस्कार — सनसनीखेज खुलासा

होमगार्ड बहाली को लेकर समाहरणालय में हंगामा, अभ्यर्थियों ने लगाए अनियमितता के आरोप, DC ने दिया पारदर्शिता का आश्वासन

कुंदा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने घर-घर फहराया भगवा ध्वज, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

एंटी क्राइम अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

लोहरदगा: भव्य हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकता का मंत्र, उमड़ा जनसैलाब

बाल अधिकारों के संरक्षण में NCPCR की बड़ी छलांग: एक साल में 36,000 शिकायतों का निपटारा और 4100 बच्चों का रेस्क्यू

Leave a Comment