Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा: भव्य हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकता का मंत्र, उमड़ा जनसैलाब

On: April 6, 2026 12:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

​लोहरदगा। जिला मुख्यालय के ब्लॉक कॉलोनी स्थित मनोकामना शिव मंदिर परिसर में रविवार को ‘भव्य हिंदू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष उदय शेखर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में

कार्यक्रम का शुभारंभ सुप्रिया घोषाल द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों से हुआ, जिसने उपस्थित  श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और आयोजन में उत्साह का संचार हुआ।

  हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

​सम्मेलन को संबोधित करते हुए माननीय प्रांत संचालक सच्चिदानंद लाल अग्रवाल और मुख्य अतिथि सकलदेव चौरसिया (प्रांत कुटुंब प्रबोधन संयोजक) ने हिंदू विचारधारा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि हिंदू संस्कृति “वसुधैव कुटुंबकम” और “सर्वे भवन्तु सुखिनः” जैसे महान मूल्यों पर आधारित है, जो न केवल प्राचीन है बल्कि विश्व कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करती है।

 बदलती जीवनशैली के बीच अपने संस्कारों और पारिवारिक बंधनों को सहेजने की आवश्यकता।

नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और गौरवशाली परंपराओं से अवगत कराकर सही दिशा देना।

राष्ट्रहित के लिए समाज के सभी वर्गों का संगठित और जागरूक होना अनिवार्य है।

 

​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बम भोला उपाध्याय (प्रांत सह मंत्री, ABVP), उदय शेखर, नवरत्न शर्मा, शरद चंद्र आर्य, चंद्रपति यादव, श्रीमती सुषमा सिंह, दीप्ति राय, बीना देवी और गुप्तेश्वर गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन परमेंद्र सिंह के द्वारा किया गया।​इस वृहद सम्मेलन को सफल बनाने में आरएसएस जिला प्रचारक दीपक जी, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार सिंह, राजीव रंजन, कन्हैया सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, प्रद्युम्न सिंह, प्रमोद राय, शंभू शर्मा, जयप्रकाश पांडेय, संजय सिंह, बैजनाथ वर्मा, प्रमोद साहू, कृष्ण कुमार सिंह, विक्रम कुमार, लाल अरविंद नाथ शाहदेव, मनोज कुमार सिंह, तुलसी उरांव एवं अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

​सम्मेलन के अंत में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और बुद्धिजीवियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की गई, जिन्होंने इस आयोजन को एक प्रभावी और सफल स्वरूप दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

बाल अधिकारों के संरक्षण में NCPCR की बड़ी छलांग: एक साल में 36,000 शिकायतों का निपटारा और 4100 बच्चों का रेस्क्यू

प्रखंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

झारखंड में राजद को नजरअंदाज करना अब संभव नहीं: तेजस्वी यादव

नदी तट पर 24 अज्ञात शवों का हुआ सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार

बिना चीरा-टांका: होम्योपैथी से असाध्य रोगों और सर्जरी वाली बीमारियों का स्थायी समाधान

संदिग्ध परिस्थितियों में बस मालिक की मौत, इलाके में सनसनी

12 दिनों से लापता नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

एम्स में जटिल सर्जरी सफल, 12 किलो का विशाल ट्यूमर निकाला

खेल प्रतियोगिता से गूंजा स्टेडियम, युवाओं में दिखा जोश

मवेशी चोरी से ग्रामीण परेशान, मचान से बंधी गाय गायब, 25 हजार का नुकसान & बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

किसानों को मिला उन्नत मूंग बीज, उत्पादन बढ़ाने की पहल

Leave a Comment