Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जंगल में आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन का जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

On: April 6, 2026 2:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने किया विस्फोट, घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया

पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र स्थित सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट की घटना सामने आई है। इस विस्फोट में CRPF CoBRA 205 Battalion का एक जवान घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों की टीम सारंडा क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी। इसी क्रम में जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन कर रहे थे, तभी पहले से लगाए गए आईईडी में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आकर एक जवान घायल हो गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

साथी जवानों ने तत्परता दिखाते हुए घायल जवान को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से रांची भेजा गया, जहां उसे Raj Hospital Ranchi में भर्ती कराया जा रहा है। घटना की पुष्टि करते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि नक्सलियों द्वारा इस तरह के हमले पहले भी किए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में कई बार निर्दोष ग्रामीण भी शिकार हुए हैं।

एसपी ने बताया कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और नक्सलियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा तथा नक्सलियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एंटी क्राइम अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

लोहरदगा: भव्य हिंदू सम्मेलन में गूंजा एकता का मंत्र, उमड़ा जनसैलाब

बाल अधिकारों के संरक्षण में NCPCR की बड़ी छलांग: एक साल में 36,000 शिकायतों का निपटारा और 4100 बच्चों का रेस्क्यू

प्रखंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

झारखंड में राजद को नजरअंदाज करना अब संभव नहीं: तेजस्वी यादव

नदी तट पर 24 अज्ञात शवों का हुआ सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार

बिना चीरा-टांका: होम्योपैथी से असाध्य रोगों और सर्जरी वाली बीमारियों का स्थायी समाधान

संदिग्ध परिस्थितियों में बस मालिक की मौत, इलाके में सनसनी

12 दिनों से लापता नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

एम्स में जटिल सर्जरी सफल, 12 किलो का विशाल ट्यूमर निकाला

खेल प्रतियोगिता से गूंजा स्टेडियम, युवाओं में दिखा जोश

मवेशी चोरी से ग्रामीण परेशान, मचान से बंधी गाय गायब, 25 हजार का नुकसान & बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

Leave a Comment