कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता ने कहा कि भाजपा के लिए “राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि” का सिद्धांत सर्वोच्च है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समर्पित भाव से काम करते हुए पार्टी की विचारधारा, सेवा भावना और अंत्योदय के लक्ष्य को जन-जन तक पहुंचाएं।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक घर-घर जाकर भाजपा का भगवा ध्वज लगाया और “मेरा परिवार, भाजपा परिवार” के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय और पार्टी नेताओं के जयघोष से माहौल गूंज उठा। कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज यादव, लवकुश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सतेंद्र सिंह, गंदौरी साव, रवि वर्मा, घनश्याम यादव, शिवनंदन यादव, भीम महतो, महेंद्र ठाकुर, इंद्रदेव भारती समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





















Total Users : 890060
Total views : 2622766