स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि सहित सभी इंडिकेटरों की प्रगति की हुई समीक्षा, आंगनबाड़ी एवं टीबी मॉनिटरिंग पर विशेष जोर
चतरा। आकांक्षी जिला/प्रखंड कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटरों की प्रगति की समीक्षा को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी मयूरहंड, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आकांक्षी प्रखंड मयूरहंड एवं चतरा जिले के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जल संसाधन, आधारभूत संरचना एवं कौशल विकास से जुड़े इंडिकेटरों की अद्यतन प्रगति की गहन समीक्षा की गई। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा पोर्टल पर डेटा प्रविष्टि की स्थिति का भी मूल्यांकन किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने कार्यों के अनुरूप ऑनलाइन मॉड्यूल में 100ः डेटा प्रविष्टि एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करें, ताकि जिले की उपलब्धियां राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हो सकें। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को लंबित प्रविष्टियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मयूरहंड प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जहां सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, वहां का प्रतिवेदन एक सप्ताह में प्रस्तुत करने को कहा गया। सिविल सर्जन को टीबी मरीजों के शत-प्रतिशत निबंधन और स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने तथा संबंधित मॉड्यूल में डेटा अपडेट करने का निर्देश दिया गया। बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने इंडिकेटरों पर नियमित प्रगति के साथ डेटा अपडेट करने और समयबद्ध प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।























Total Users : 890276
Total views : 2623079