भंडरा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का दो दिवसीय कार्यक्रम करपातरी सेवा सदन आश्रम मसमानों में संपन्न हुआ। भंडरा दक्षिणी मंडल के इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में निरंतर अभ्यास और कौशल विकास आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन के बल पर पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनाने में सफल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए। क्योंकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सपना ही भाजपा का मूल लक्ष्य है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक संजय चौधरी, जगनंदन पौरानीक, सूरजमोहन साहू, बजरंग उरांव और ईश्वरी मोहन शर्मा ने संगठन की कार्यप्रणाली और वैचारिक अधिष्ठान के बारे में बारीकी से जानकारी दी। जिला अध्यक्ष अजय पंकज और अन्य वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से आगामी चुनावों में निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा। समारोह का संचालन दसमी कुमारी ने किया। मौके पर जिला सहसंयोजक बालकृष्ण सिंह, अमित लोहरा, हरिनाथ महतो, उमेश साहू सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रखंड स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

On: April 5, 2026 11:52 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now




















Total Users : 889013
Total views : 2621214