Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एक ही रात में 8 घरों में चोरी, टोला में सनसनी

On: April 6, 2026 7:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लाखों के सामान और जेवरात पर चोरों का हाथ साफ

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज थाना क्षेत्र के खुटीकेवाल गांव स्थित मुसहर टोला में रविवार रात चोरों ने एक साथ आठ घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय मुसहर समुदाय के सभी लोग रोजी-रोटी के लिए काम करने जोरी गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने खाली पड़े घरों को निशाना बनाया। चोरी की जानकारी सोमवार सुबह उस समय हुई जब पास के ही एक युवक ने घरों में सामान बिखरा देखा। उसने तुरंत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि घरों में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है और कीमती सामान गायब है। इस घटना में चोरों ने अजय मुसहर, कारु मुसहर, विनय मुसहर, दीपू मुसहर, गोरा मुसहर, आलोक मुसहर, कृष्ण मुसहर और बांसों मुसहरनी के घरों से लाखों रुपये के सामान और जेवरात चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की मौखिक सूचना मिली थी, जिसके आधार पर जांच की गई है। लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक साथ कई घरों में चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपने पंचायत क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता : दिलीप प्रताप सिंह शेखावत

लोहरदगा में डीटीओ का कड़ा एक्शन: वाहन जांच अभियान में 27 बाइक सवारों से वसूला 1.21 लाख जुर्माना

हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर का दबदबा, समृद्धि, आदित्य व पीहू ने बाजी मारी 

इस्पात कारखाना में फर्नेस ब्लास्ट से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, 8 झुलसे

लोहरदगा /भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ पर हादसा: कुत्तों के झुंड के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए बीआरसी कर्मी

लोहरदगा /भंडरा: चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर बीएलओ की अहम बैठक

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, घर-घर फहराया भगवा ध्वज, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

ट्रांसफार्मरों में स्विच नहीं, पूरे प्रखंड की बिजली हो रही ठप

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण, पुष्पांजलि और संगठन मजबूती का संकल्प

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

मुंहबोले भाई ने 13 साल की बच्ची की हत्या, एंबुलेंस से ले जाकर कराया अंतिम संस्कार — सनसनीखेज खुलासा

Leave a Comment