Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण, पुष्पांजलि और संगठन मजबूती का संकल्प

On: April 6, 2026 7:45 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों और बूथों पर भाजपा का झंडा फहराया

चतरा। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कर भाजपा का झंडा फहराया। इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने भाजपा के गठन और उसके सिद्धांतों पर अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता रजनीकांत सिन्हा ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी इसलिए है क्योंकि यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां कार्यकर्ता कभी पूर्व नहीं होता। जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन देश सेवा के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने पर जोर दिया। पूर्व विधायक किशुन दास ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह ने किया। मौके पर प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर आर्य, कपिल पासवान, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमित साहू, मंडल अध्यक्ष दामोदर गोप, प्रेमचंद यादव, गणेश सिंह, देवंती देवी, सतीश सिंह, सत्येंद्र दांगी, आनंद यादव, हरिओम केशरी, अमित सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों और बूथों पर भाजपा का झंडा फहराया। यह कार्यक्रम 12 अप्रैल तक चलने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष विद्यासागर आर्य ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment