Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

होमगार्ड बहाली को लेकर समाहरणालय में हंगामा, अभ्यर्थियों ने लगाए अनियमितता के आरोप, DC ने दिया पारदर्शिता का आश्वासन

On: April 6, 2026 5:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिले में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को लेकर सोमवार को समाहरणालय परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपनी शिकायतों को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री से मिलने पहुंच गए। मामला पत्थलगड़ा प्रखंड के अभ्यर्थियों की दौड़ (रनिंग) प्रक्रिया से जुड़ा है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी करने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया, जिससे कई उम्मीदवारों को नुकसान हुआ।

अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि दौड़ समाप्त होने के बाद उन्हें उनके अंक तुरंत नहीं दिखाए जाते, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ ने यह भी कहा कि बाहरी लोग कुछ कर्मियों के साथ मिलकर अयोग्य उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इन आरोपों के बाद अभ्यर्थियों में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान प्रशासनिक कर्मियों को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हंगामे के बीच उपायुक्त कीर्तिश्री ने अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्पष्ट किया कि बहाली प्रक्रिया पूरी तरह नियमों और पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या पक्षपात की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन और अंक की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। वहीं प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी शिकायत के लिए सीधे अधिकारियों से संपर्क करें। फिलहाल अभ्यर्थियों ने भी निष्पक्ष और पारदर्शी बहाली प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग दोहराई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर का दबदबा, समृद्धि, आदित्य व पीहू ने बाजी मारी 

इस्पात कारखाना में फर्नेस ब्लास्ट से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, 8 झुलसे

लोहरदगा /भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ पर हादसा: कुत्तों के झुंड के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए बीआरसी कर्मी

लोहरदगा /भंडरा: चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर बीएलओ की अहम बैठक

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, घर-घर फहराया भगवा ध्वज, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

ट्रांसफार्मरों में स्विच नहीं, पूरे प्रखंड की बिजली हो रही ठप

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण, पुष्पांजलि और संगठन मजबूती का संकल्प

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

एक ही रात में 8 घरों में चोरी, टोला में सनसनी

मुंहबोले भाई ने 13 साल की बच्ची की हत्या, एंबुलेंस से ले जाकर कराया अंतिम संस्कार — सनसनीखेज खुलासा

कुंदा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने घर-घर फहराया भगवा ध्वज, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

Leave a Comment