पहचान छुपाने के लिए बाइक में फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी
हंटरगंज (चतरा)। जिले में चल रहे एंटी क्राइम अभियान के तहत चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर 4 अप्रैल को कौलेश्वरी हटवारिया के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया गया।
पुलिस को देखते ही दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया। इस दौरान एक युवक फरार हो गया, जबकि दूसरा भागने के क्रम में घायल हो गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बताया गया कि आरोपी के पैर में शीशा लगने के कारण वह भाग नहीं सका। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि बरामद बाइक चोरी की है और पहचान छुपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिष्णु गंझु (पिता मोहन गंझु), निवासी कोलवा, थाना वशिष्ठनगर के रूप में हुई है। इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या 41/2026 के तहत धारा 317(2)/317(5)/3(5) BNS में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में शामिल थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई अजय महतो एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। जबकी चतरा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।






















Total Users : 890024
Total views : 2622714