Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड में राजद को नजरअंदाज करना अब संभव नहीं: तेजस्वी यादव

On: April 6, 2026 9:48 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
रांची दौरे में कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, सभी सीटों पर तैयारी का आह्वान

रांची। रांची प्रवास पर पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए झारखंड की राजनीति में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने का स्पष्ट संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि अब राज्य की राजनीति में राष्ट्रीय जनता दल को नजरअंदाज करना किसी के लिए भी संभव नहीं रह गया है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए तेजस्वी यादव ने आह्वान किया कि वे गठबंधन की सीमाओं में बंधकर न रहें, बल्कि राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में अभी से जुट जाएं। उन्होंने नवंबर 2024 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि सीमित सीटों पर लड़ने के बावजूद राजद ने बेहतर प्रदर्शन किया और 7 में से 4 सीटों पर जीत दर्ज की।

आगामी परिसीमन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ने की संभावना है, ऐसे में पार्टी को अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर संगठन को और सशक्त बनाना होगा। तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि हर सदस्य रोज कम से कम एक घंटा पार्टी के लिए समर्पित करे। उन्होंने “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” के सिद्धांत पर जोर देते हुए कहा कि राजद जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर आदिवासी और मूलवासी समाज के साथ खड़ा है।

असम चुनाव में गरमाई सियासत, राहुल गांधी का हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला

उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में पार्टी राज्य के हर प्रमंडल में बड़ी रैलियां आयोजित करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राजद का लक्ष्य दोबारा ‘राष्ट्रीय पार्टी’ का दर्जा हासिल करना है और झारखंड इस दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। अपने संबोधन में उन्होंने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद लालू प्रसाद यादव की विचारधारा पर आधारित पार्टी है, जिसे कोई भी सांप्रदायिक ताकत कमजोर नहीं कर सकती। तेजस्वी यादव ने शिबू सोरेन के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड के विकास और सामाजिक न्याय की लड़ाई में राजद अपने सहयोगी दलों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में कठिन परिस्थितियों के बावजूद पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है, जो जनता के भरोसे को दर्शाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment