Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

भारी वाहनों से लिगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी, 15 मिनट तक सायरन बजता रहा, लोगों की पहल से खुला रास्ता

On: March 19, 2026 10:15 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के मुख्य चौक पर मंगलवार को कोलवाहन समेत अन्य भारी वाहनों के परिचालन के कारण भीषण सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम इतना गंभीर था कि एक एंबुलेंस करीब 15 मिनट तक सायरन बजाती रही, लेकिन भीड़ और अव्यवस्था के कारण उसे रास्ता नहीं मिल सका। बाद में राहगीरों की पहल पर किसी तरह जाम हटाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुख्य चौक पर प्रतिदिन बाजार लगने के कारण सड़क किनारे बाइक, चारपहिया वाहन और टेंपो खड़े रहते हैं, जिससे सड़क काफी संकरी हो जाती है। ऐसे में जब भारी वाहन गुजरते हैं तो जाम की समस्या और विकराल रूप ले लेती है। लोगों का कहना है कि चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क पर स्थित इस चौक पर लगातार भारी वाहनों का परिचालन खतरे को आमंत्रण दे रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए, ताकि जाम की समस्या और संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और जल्द ठोस कदम उठाने की आवश्यकता जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने सौहार्द बनाए रखने की अपील, प्रशासन अलर्ट मोड में

भव्य कलश यात्रा के साथ चौती नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, राम मंदिर में 201 श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, गूंजा ‘जय माता दी’

लक्षणपुर डैम में डूबे युवक की मौत, परिवार का बुझा चिराग, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया छोटू, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नवरात्र में उमड़ी आस्था की भीड़, यातायात व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, थाना प्रभारी खुद उतरे सड़क पर, लोगों से की सहयोग की अपील

आंदोलनकारियों को मिला कार्यालय, वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, जलछाजन कैंपस की चाबी मिलने से खुशी, जल्द होगा सम्मान

प्रतिभा का परचमः 19 में 13 छात्र नवोदय में चयनित, स्कूल की बड़ी उपलब्धि, अभिभावकों व शिक्षकों में खुशी की लहर

रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, बैठक में दिए गए कई दिशा-निर्देश, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

 *पर्व त्योहार को लेकर गुमला नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा पीडब्ल्यूडी बाउंड्री वॉल के बाहर सब्जी मार्केट विक्रेताओं को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए गड्ढे को भराई कार्य किया गया*

विद्या मंदिर लोहरदगा में हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

Leave a Comment