Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

भव्य कलश यात्रा के साथ चौती नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, राम मंदिर में 201 श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, गूंजा ‘जय माता दी’

On: March 19, 2026 10:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित राम मंदिर में चौती नवरात्र सह महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को भक्ति और आस्था के माहौल में भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर 201 श्रद्धालु महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश रखकर बाजे-गाजे के साथ आकर्षक शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा की शुरुआत राम मंदिर परिसर से हुई, जहां से श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में गाजे-बाजे के साथ मगरदहा नदी तक पहुंचे। नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश में जल भरा गया। इसके बाद सभी श्रद्धालु पुनः मंदिर लौटे, जहां धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के उपरांत मां भगवती की आराधना हेतु दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और ‘जय माता दी’ के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। चौती महोत्सव समिति के अध्यक्ष जगदेव प्रजापति ने बताया कि नवरात्र के अवसर पर लगातार 9 दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। धर्मराज दशमी के दिन हवन-पूजन एवं कलश विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रंजीत कुमार साहू द्वारा लस्सी तथा प्रमुख मनीषा देवी द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में राजेंद्र पासवान, अरुण रजक, उपेंद्र केसरी, अशोक रजक, उमेश ठाकुर, त्रिवेणी रजक, अमित कुमार मिश्रा, दिनेश्वर प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, भरत प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, चंद्रदेव प्रजापति, राजू प्रजापति, सुरेश प्रजापति, पप्पू साहू सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारी वाहनों से लिगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी, 15 मिनट तक सायरन बजता रहा, लोगों की पहल से खुला रास्ता

लक्षणपुर डैम में डूबे युवक की मौत, परिवार का बुझा चिराग, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया छोटू, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नवरात्र में उमड़ी आस्था की भीड़, यातायात व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, थाना प्रभारी खुद उतरे सड़क पर, लोगों से की सहयोग की अपील

आंदोलनकारियों को मिला कार्यालय, वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, जलछाजन कैंपस की चाबी मिलने से खुशी, जल्द होगा सम्मान

प्रतिभा का परचमः 19 में 13 छात्र नवोदय में चयनित, स्कूल की बड़ी उपलब्धि, अभिभावकों व शिक्षकों में खुशी की लहर

रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, बैठक में दिए गए कई दिशा-निर्देश, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

 *पर्व त्योहार को लेकर गुमला नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा पीडब्ल्यूडी बाउंड्री वॉल के बाहर सब्जी मार्केट विक्रेताओं को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए गड्ढे को भराई कार्य किया गया*

विद्या मंदिर लोहरदगा में हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

Leave a Comment