इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड सभागार में रामनवमी पर्व को लेकर अंचल अधिकारी सविता सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अखाड़ों के अध्यक्षों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अंचल अधिकारी ने रामनवमी के आयोजन को लेकर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की और सभी अखाड़ा समितियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जुलूस मार्गों पर विशेष ध्यान देने, भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। आम लोगों, विशेषकर महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, चिकित्सा सुविधा और सीसीटीवी कैमरा जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने का निर्देश भी दिया गया। प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की है। बैठक में जिला परिषद सदस्य सरिता देवी सहित सभी अखाड़ों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रामनवमी को लेकर प्रशासन सतर्क, बैठक में दिए गए कई दिशा-निर्देश, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

On: March 19, 2026 10:08 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 854973
Total views : 2573512