Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

On: March 19, 2026 9:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बजट सत्र के अंतिम दिन विकास, शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर जोर

News Scale Live | रांची
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन को संबोधित करते हुए राज्य के विकास, सामाजिक न्याय और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत खाका पेश किया। उन्होंने कहा कि वीर पुरखों और दिशोम गुरुजी के मार्गदर्शन में “युवा झारखंड” नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आने वाले समय में शिबू सोरेन (दिशोम गुरुजी) के व्यक्तित्व और योगदान को संरक्षित करने के लिए “गुरुजी मेमोरियल” का निर्माण किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें।

उन्होंने बताया कि बीते छह वर्षों में सरकार ने कई चुनौतियों के बावजूद विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता दी है। इसी का परिणाम है कि राज्य का बजट 86 हजार करोड़ से बढ़कर करीब 1.58 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सरकार की प्रमुख योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जोहार परियोजना का दूसरा चरण जल्द शुरू किया जाएगा। महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए माइक्रो एंटरप्राइज हेतु कैपिटल इंसेंटिव दिया जाएगा। साथ ही मईया बलवान योजना और मईया उद्यमी योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने बताया कि मरंग गोमके और दिशोम गुरुजी के नाम पर डॉक्टोरल स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी। इसके अलावा नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कॉलेज और लाइब्रेरी का निर्माण कर युवाओं को बेहतर अवसर दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए यूके और जर्मनी जैसे देशों के साथ नॉलेज कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जिससे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा और स्किलिंग के अवसर मिलेंगे। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि सर्वजन पेंशन योजना और अन्य योजनाओं के माध्यम से वंचित वर्गों को सम्मान और सुरक्षा दी जा रही है। साथ ही राज्य कर्मचारियों के लिए OPS (पुरानी पेंशन योजना) लागू कर सरकार ने अपना वादा निभाया है। आर्थिक विकास के नए आयामों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड स्टेट इकोनॉमिक डेवलपमेंट बोर्ड के माध्यम से राज्य को क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन एनर्जी और AI हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा— “हम मदद बांटने वाले नहीं, बल्कि अवसर देने वाले लोग हैं, जिससे लोग अपने पैरों पर मजबूती से खड़े हो सकें। झारखंड कभी रुका नहीं है, झुका नहीं है, और लगातार आगे बढ़ रहा है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो के ट्वीट “56 नहीं 61” से सियासी गलियारे में हड़कंप

प्लांट चोरी कांड का खुलासा, कबाड़ी सहित 6 तस्कर गिरफ्तार! छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला करने वाले 2 अन्य भी गए जेल

जिले के सभी बच्चों का शिविर लगाकर होगा आधार पंजीकरण, डीसी ने दिए कड़े निर्देश

विद्यालय से चोरी हुई सोलर प्लेट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

डीटीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला बड़ा चेकिंग अभियान

कुसुम सोलर योजना का 3 HP का मोटर ले उड़े चोर, किसान परेशान

विद्यार्थियों ने व्यसन मुक्त स्वर्णिम भारत के संकल्प के साथ निकाली भव्य रैली

राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा पर हुई बड़ी नियुक्ति, जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ छिड़ेगी जंग

नशा मुक्ति अभियान के दौरान थाना परिसर पहुंचे थे बच्चे

20 हजार रुपये के लेनदेन और एरिया कब्जे को लेकर हुआ था हाई-वोल्टेज ड्रामा

डीसी के जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीण, पूर्व LRDC पर लगाया 4 लाख की घूस मांगने का गंभीर आरोप

आकांक्षा परीक्षा और इंटर के शानदार रिजल्ट पर जताई खुशी, छात्रों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Leave a Comment