Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विद्या मंदिर लोहरदगा में हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन

On: March 19, 2026 2:44 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में हिंदू नववर्ष वर्ष प्रतिपदा का उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और सांस्कृतिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों के साथ-साथ प्रबंधकारिणी समिति के सम्मानित सदस्य, प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास,आचार्य-दीदी जी एवं समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर नववर्ष के शुभारंभ को परंपरागत एवं प्रेरणादायक रूप में मनाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर भैया बहनों को शुभकामनाएं दी। अपने घरों में नव वर्ष के निमित्त , रंगोली, दीप प्रज्ज्वलन, मिष्ठान भोजन एवं भगवा ध्वज लगाने को कहा।

विद्यालय प्रबंधन के मार्गदर्शन एवं सहयोग से “नववर्ष मंगलमय हो” के उद्घोष के साथ भैया-बहनों द्वारा भव्य पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभाव से ओतप्रोत इस संचलन ने सभी उपस्थित जनों को प्रभावित किया। मंच संचालन जया मिश्रा ने किया ,अतिथियों का परिचय मधुमिता शर्मा के द्वारा हुआ।हिंदी आचार्य प्रमेंद्र सिंह ने हिंदू नव वर्ष वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भैया बहनों को उसके बारे में बताया । कार्यक्रम अत्यंत भावपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक रहा, जिससे भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों की सुंदर झलक प्रस्तुत की। धन्यवाद ज्ञापन मुकेश सिन्हा ने किया।

” यह आयोजन न केवल नववर्ष का स्वागत था, बल्कि विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का प्रेरणादायक प्रयास भी रहा।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

Leave a Comment