चतरा। जिला मुख्यालय स्थित छठ तालाब के आवासीय प्रतिभा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के कुल 19 छात्रों में से 13 छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय में हुआ है। इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गुरुवार को विद्यालय परिसर में चयनित छात्रों एवं उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के संचालक जेपी सिंह और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने बताया कि प्रतिभा पब्लिक स्कूल के शुरू होने से चतरा के बच्चों को अब नवोदय, इंदिरा गांधी और सैनिक स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की तैयारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता। यहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा बेहतर मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे बच्चे लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी इस विद्यालय के कई छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विभिन्न संस्थानों में नामांकन प्राप्त किया था। विद्यालय के संचालक जेपी सिंह ने कहा कि कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। पहले अभिभावकों को अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए पटना और रांची भेजना पड़ता था, लेकिन अब वही सुविधाएं चतरा में ही उपलब्ध हो रही हैं। नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों में अभिषेक कुमार भोक्ता, करण कुमार, सुमन कुमार, नंदनी कुमारी, अंसल कुमार, अनुष्का कुमारी, पीयूष कुमार, संगीता कुमारी, सत्या कुमार, समर कुमार, रानी कुमारी, कैलाश कुमार और चंदन कुमार गंझु शामिल हैं। इस सफलता ने न सिर्फ विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।
प्रतिभा का परचमः 19 में 13 छात्र नवोदय में चयनित, स्कूल की बड़ी उपलब्धि, अभिभावकों व शिक्षकों में खुशी की लहर

On: March 19, 2026 10:10 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 854973
Total views : 2573512