कान्हाचट्टी (चतरा)। चतरा सदर प्रखंड के भेड़ीफार्म स्थित लक्षणपुर डैम में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। डैम के गहरे पानी में डूबे 22 वर्षीय युवक छोटू कुमार को घंटों की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छोटू कुमार कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पंचायत अंतर्गत बूढीगड्ढा गांव निवासी धनेश्वर दांगी का पुत्र था। घटना के बाद जब गोताखोरों ने उसे पानी से बाहर निकाला, तब उसकी हल्की सांसें चलने की खबर से परिजनों में उम्मीद जगी थी। आनन-फानन में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक लंबे समय तक पानी में डूबा रहा, जिससे उसके फेफड़ों में अत्यधिक पानी भर गया था और उसे बचाया नहीं जा सका। युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों के बीच चीत्कार मच गया। घटना की सूचना जैसे ही उसके पैतृक गांव बूढीगड्ढा पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार छोटू अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था, लेकिन यह यात्रा उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गई।
लक्षणपुर डैम में डूबे युवक की मौत, परिवार का बुझा चिराग, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया छोटू, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

On: March 19, 2026 10:13 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 854977
Total views : 2573516