गिद्धौर (चतरा)रू चतरा जिले के झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह और उनके सहयोगियों के प्रयास से आंदोलनकारियों को बड़ी राहत मिली है। डीडीसी अमरेंद्र सिंह द्वारा जलछाजन कैंपस चतरा स्थित कार्यालय की चाबी आंदोलनकारियों को सौंप दी गई, जिससे उनके बीच खुशी का माहौल है। इस अवसर पर जिला सचिव यदुनंदन पांडेय, सुगन साव, अमरेंद्र सिंह सहित कई आंदोलनकारी उपस्थित रहे। आंदोलनकारियों ने बताया कि वे लंबे समय से कार्यालय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे थे, जो अब जाकर पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यालय मिलने से उनकी गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने में सहूलियत होगी। साथ ही अपनी समस्याओं और मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी अब अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगी। आंदोलनकारियों ने यह भी जानकारी दी कि उपायुक्त द्वारा जल्द ही सभी आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनके मनोबल में और वृद्धि होगी।
आंदोलनकारियों को मिला कार्यालय, वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, जलछाजन कैंपस की चाबी मिलने से खुशी, जल्द होगा सम्मान

On: March 19, 2026 10:11 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 854973
Total views : 2573512