Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, उपायुक्त ने सौहार्द बनाए रखने की अपील, प्रशासन अलर्ट मोड में

On: March 19, 2026 10:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री, आईएएस की अध्यक्षता में आगामी ईद उल फितर, सरहुल तथा 26 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने सभी उपस्थित सदस्यों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए पर्व-त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चतरा जिला अपनी गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है और सभी समुदायों के सहयोग से ही यह परंपरा आगे भी कायम रहेगी। बैठक में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, जुलूस मार्गों का पूर्व सत्यापन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेशों के प्रसार पर कड़ी निगरानी रखने तथा अफवाहों से बचने की अपील की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शुभम खंडेलवाल ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सामग्री को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लगातार निगरानी की जा रही है और संवेदनशील पोस्ट पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, आपसी वैमनस्य फैलाने या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी पोस्ट, वीडियो अथवा संदेश के प्रसारण पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा न करें और जिम्मेदार नागरिक के रूप में सोशल मीडिया का उपयोग करें। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। साथ ही आमजनों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह समेत अन्य पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​भंडरा के भीठा में उमड़ा जनसैलाब: विराट हिंदू सम्मेलन और भव्य कलश यात्रा के साथ मनाया गया हिंदू नववर्ष

भंडरा में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सूकर वितरण

विक्रम संवत 2083 व चैत्र नवरात्रि का भव्य स्वागत

प्रशासन अलर्ट: भंडरा थाना प्रभारी ने फ्लैग मार्च निकाल कर दिया सुरक्षा का भरोसा

सिर कटा शव कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

50 किसानों के बीच निःशुल्क जैविक खाद व कीटनाशक का वितरण, फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

युवा कांग्रेस ने आयोजित की इफ्तार पार्टी

भारी वाहनों से लिगा भीषण जाम, एंबुलेंस भी फंसी, 15 मिनट तक सायरन बजता रहा, लोगों की पहल से खुला रास्ता

भव्य कलश यात्रा के साथ चौती नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ, राम मंदिर में 201 श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा, गूंजा ‘जय माता दी’

लक्षणपुर डैम में डूबे युवक की मौत, परिवार का बुझा चिराग, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया छोटू, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

नवरात्र में उमड़ी आस्था की भीड़, यातायात व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, थाना प्रभारी खुद उतरे सड़क पर, लोगों से की सहयोग की अपील

आंदोलनकारियों को मिला कार्यालय, वर्षों का संघर्ष हुआ सफल, जलछाजन कैंपस की चाबी मिलने से खुशी, जल्द होगा सम्मान

Leave a Comment