कुंदा(चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक अधेड़ व्यक्ति पर लगभग 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान दुखन दास के रूप में की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ रेप एवं पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 16/26 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और वे आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

On: March 19, 2026 10:07 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 854972
Total views : 2573510