गुमला -नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा पर्व-त्योहारो को लेकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर के बाउंड्री के बाहर सब्जी मंडी को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा किए गए गड्ढे में मिट्टी भराई कार्य यहां बताते चलें कि आगामी रामनवमी पर्व को लेकर टंगरा महावीर मंदिर में जहां नगर परिषद द्वारा लाखों की योजना से सब्जी मार्केट विक्रेताओं को लेकर गुमला नगर परिषद प्रशासक द्वारा संचालित किया जा रहा है और अभी वर्तमान में रामनवमी अखाड़ा को लेकर टंगरा से सब्जी मार्केट विक्रेताओं को पीडब्ल्यूडी बाउंड्री पर खाली भूमि पर भेजा गया है।
यहां बताते चलें कि गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर पीडब्ल्यूडी बाउंड्री के बाहर लगने वाले सब्जी मार्केट विक्रेताओं को हटाने एवं वहां पर दुबारा सब्जी मार्केट विक्रेताओं को दूकान लगाने की जगह उपलब्ध नहीं हो वहां पर नगर परिषद प्रशासक द्वारा गढ़े बनाकर सब्जी मार्केट विक्रेताओं को हटाने की कार्रवाई की गई थी वहीं आम ग्रामीणों एवं सब्जी मार्केट विक्रेताओं को फिर से वही सड़क किनारे सब्जी मार्केट लगाने के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष शकुंतला उरांव एवं उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी एवं वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में सड़क किनारे प्रशासन द्वारा किए गए गड्ढे जो दुर्घटना को भी आमंत्रित किए हुए थे वहां गढ्ढे भरने का कार्य की सराहना जहां की जा रही है वहीं इस कार्य से सब्जी मार्केट विक्रेताओं को पुरानी जगह उपलब्ध हो जाने से नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को दिल से शुक्रिया अदा कर रहे हैं।
फिलहाल अभी देखना है कि आने वाले दिनों में सब्जी मार्केट विक्रेताओं को जो पीडब्ल्यूडी बाउंड्री के बाहर सब्जी मार्केट लगाया जा रहा है वह कितने व्यवस्थित ढंग से सब्जी मार्केट में आने वाले ग्राहकों को जो अपने वाहन लेकर आते हैं उनके लिए एक तरफ सड़क किनारे कितनी जगह छोड़ कर चलेंगे।