चतरा/हंटरगंज। चौत्रीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही हंटरगंज क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। खासकर विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां कौलेश्वरी मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है, जिससे बाजार, चौक-चौराहों और आसपास के इलाकों में यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार खुद सड़कों पर उतरकर लोगों को जागरूक करते नजर आए। उन्होंने बाजार क्षेत्र के दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की कि बेवजह सड़क जाम न करें और अतिक्रमण से बचें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है और समय रहते लोगों को सतर्क करने का प्रयास कर रही है। पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों के बीच सकारात्मक संदेश गया है कि प्रशासन कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है। थाना प्रभारी की तत्परता यह दर्शाती है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग नियमों का पालन करें, ताकि नवरात्र के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था बनी रहे।
नवरात्र में उमड़ी आस्था की भीड़, यातायात व्यवस्था पर बढ़ा दबाव, थाना प्रभारी खुद उतरे सड़क पर, लोगों से की सहयोग की अपील

On: March 19, 2026 10:12 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

















Total Users : 854974
Total views : 2573513