Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

जहाँ महिलाओं की पूजा, वहां भगवान का वास: डॉ ताराचदं

On: March 14, 2026 4:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

*जहाँ महिलाओं की पूजा, वहां भगवान का वास: डॉ ताराचदं*

……………………………..

*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बोले उपायुक्त*

———————–

*लोहरदगा।*

 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर आज जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से महिला सम्मान समारोह-2026 का आयोजन नया नगर भवन, लोहरदगा में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि जहाँ महिलाओं की पूजा होती है वहाँ भगवान का वास होता है। नारी के कई रूप हैं जिनमें माँ, बेटी, देवी जैसे कई महत्वपूर्ण हैं। आज महिला सशक्तिकरण का युग है। बिना महिला सशक्तिकरण के समाज अपूर्ण है। आज कई क्षेत्रों में महिलाएं पुरूषों से कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। कभी उन क्षेत्रों में पुरूषों का ही एकाधिकार हुआ करता था।

 

*सम्मान ही नहीं अधिकार की भी जरूरत*

 

उपायुक्त ने कहा कि महिला को सम्मान ही नहीं बल्कि अधिकार भी दिये जाने की आवश्यकता है। महिला दिवस का अर्थ है हर क्षेत्र में महिलाओं को पुरूषों के बराबर अधिकार दिया जाना। आज राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त व स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से लाभान्वित कर रही है। इसमें 18-50 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक माह ढाई हजार रूपये की राशि उनके बैंक खाते में भेजी जा रही है जिस राशि को महिलाएं दूसरे क्षेत्रों में निवेश कर रही हैं और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रही हैं। लोहरदगा जिला में लगभग 94 हजार महिलाएं इस योजना की लाभुक हैं। लाभुकों से अनुरोध है कि इस राशि को बेहतर कार्य में निवेश करें।

 

*नारी शक्ति को है आगे बढ़ाना: जिप अध्यक्ष*

 

जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उराँव ने कहा कि नारी शक्ति को हमेें आगे बढ़ाना है। महिलाओं के बिना समाज की प्रगति की परिकल्पना नहीं की जा सकती।

 

*सिर्फ भागीदारी नहीं नेतृत्व देने की जरूरत: उप विकास आयुक्त*

 

उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ भागीदारी ही नहीं बल्कि नेतृत्व देने की भी जरूरत है। महिलाओं को सही से प्रशिक्षित और शिक्षित किया जाए तो वे प्रत्येक क्षेत्र में आगे होती हैं।

 

*बेहतर कार्य करनेवाली महिला पदाधिकारियों/मीडियाकर्मियों/मुखिया को मिला सम्मान*

 

आज के कार्यक्रम में जिला में बेहतर कार्य करनेवाली पदाधिकारियों, महिला पत्रकार, महिला एडवोकेट, महिला चिकित्सक, सलगी पंचायत और मन्हो पंचायत की मुखिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होनेवाली महिला पदाधिकारियों में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, महिला थाना प्रभारी विनीता हेंब्रम, मीडियाकर्मी नूतन कच्छप, वकील इंद्राणी कुजूर, प्रभारी ब्लड बैंक डॉ सुनीता होरो, सलगी पंचायत की मुखिया सुमित्रा कुमारी, मन्हो पंचायत की मुखिया लक्ष्मी उराँव व अन्य शामिल हैं। इनके अलावा महिला समूह की सदस्यों, छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

 

_आज इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, भण्डरा की जिला परिषद सदस्य राजमनी देवी, जिला परिषद सदस्य सेन्हा की राधा तिर्की, डीडीएम नाबार्ड, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।_

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दहेज लोभ की शर्मनाक कहानी: मंडप तक पहुंचकर दूल्हा हुआ फरार, दुल्हन ने ठुकराई शादी

सुनसान कुएं से 1 व्यक्ति और दो नाबालिगों के सड़े-गले शव बरामद, हत्या की आशंका

पुलिस की बड़ी सफलता, 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर सहित दो गिरफ्तार

PLFI के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, पिस्टल-गोली और लेवी वसूली के दस्तावेज बरामद

एक ही दिन दो आत्महत्याएं, इलाके में सनसनी

डोल मेला में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार भीड़ में घुसी, दो की मौत, एक दर्जन घायल

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 1742 केसों का किया गया निष्पादन, 1,28,28,873 रूपए की हुई राजस्व प्राप्ति 

एनटीपीसी प्लांट से अवैध स्क्रैप निकासी का मामला उजागर, ओवरलोड वाहन जब्त

खैवा बंदारू जलप्रपात को पर्यटन स्थल बनाने की पहल तेज, उप प्रमुख ने उपायुक्त को दिया धन्यवाद

युवती का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने दी शिकायत

जिला गोपनीय पदाधिकारी ने की योजनाओं की जांच

देवी मंडप में शतचंडी महायज्ञ को लेकर हुआ ध्वजारोहण

Leave a Comment