Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

बच्चा चोरी की अफवाह पर विक्षिप्त महिला की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; 20 अज्ञात पर मामला दर्ज

On: March 9, 2026 11:01 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में बच्चा चोरी की अफवाह के कारण भीड़ द्वारा एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड अंतर्गत लबगा-लापु गुड़ियाडार गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात गांव में एक अज्ञात महिला घूमती हुई दिखाई दी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में बच्चा चोरी की अफवाह फैली हुई थी, जिसके कारण ग्रामीणों ने महिला को संदिग्ध समझ लिया।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। भीड़ ने महिला से पूछताछ करने के बजाय उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि महिला को रस्सी से बांधकर भी पीटा गया। इस दौरान महिला खुद को निर्दोष बताती रही, लेकिन भीड़ ने उसकी बात नहीं सुनी। घटना की सूचना मिलने के बाद बिशुनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोमवार शाम करीब 5 बजे सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में पहचान के लिए अगले 72 घंटे तक सुरक्षित रखवा दिया है। इस मामले पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि घटना को लेकर करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमां ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चा चोरी जैसी अफवाहों से दूर रहें और इस तरह की भ्रामक खबरें न फैलाएं। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह की कोई भी संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचना दें। पुलिस 24 घंटे लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

युवती की हत्या कर शव कुएं में फेंका, पैसे हड़पने के आरोप में युवक गिरफ्तार

भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर हुआ मंथन

पर्यटन विकास को लेकर उपायुक्त ने किया खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण, पहुंच पथ की मरम्मत और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने का दिया निर्देश

सीओ द्वारा युवक की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- कानून हाथ में लेना प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण

रामनवमी झांकी को लेकर भास्कर स्वालंबन क्लब की बैठक, भुवनेश्वर दांगी बने अखाड़ा समिति के अध्यक्ष

बीडीओ के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, पुतला दहन

बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की चर्चा, पुलिस अभियान के बावजूद अफीम माफियाओं के सक्रिय होने की आशंका

डिफेंस व स्पोर्ट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, युवाओं को सरकारी सेवा व खेल में आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर

भारतमाला परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रास्ता बंद होने से 250 घरों का संपर्क टूटने का खतरा, आंदोलन की चेतावनी

हरदोई में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सभा, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के अभियान के लिए मांगा जनसमर्थन

रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद 4 जैप जवान और 1 गृह रक्षक निलंबित

Leave a Comment