Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

युवती की हत्या कर शव कुएं में फेंका, पैसे हड़पने के आरोप में युवक गिरफ्तार

On: March 9, 2026 11:06 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में पैसे के लालच में एक युवती की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक कुएं से युवती का शव बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 28 वर्षीय सरोधनी हेम्ब्रम के रूप में हुई है, जो टीकापहाड़ी गांव की रहने वाली थी। आरोपी युवक जागेश्वर मरांडी भी उसी गांव का निवासी बताया जा रहा है। बताया जाता है कि सरोधनी हेम्ब्रम मेहनत-मजदूरी कर अपने बैंक खाते में पैसे जमा करती थी और आरोपी को इसकी जानकारी थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पैसे हड़पने की योजना बनाते हुए 10 फरवरी को युवती को किसी काम का बहाना बनाकर सुनसान स्थान पर बुलाया। वहां उसने युवती से जबरन उसका मोबाइल छीन लिया और फोन-पे का पासवर्ड पूछने लगा। पासवर्ड बताने से इंकार करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। बताया जाता है कि पासवर्ड हासिल करने के बाद आरोपी ने युवती के खाते से करीब एक लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसने कथित तौर पर युवती का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बागझोपा गांव के एक कुएं में फेंक दिया।

घटना के बाद आरोपी सामान्य तरीके से गांव में ही रह रहा था। इधर युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 20 फरवरी को मुफस्सिल थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज कराई गई।मामले की जांच के दौरान पुलिस की तकनीकी जांच में यह सामने आया कि 10 फरवरी को युवती के खाते से एक लाख रुपये आरोपी जागेश्वर मरांडी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

मुफस्सिल थाना प्रभारी लोरेंसिया केरकेट्टा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर बागझोपा गांव के एक कुएं से युवती का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बच्चा चोरी की अफवाह पर विक्षिप्त महिला की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; 20 अज्ञात पर मामला दर्ज

भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर हुआ मंथन

पर्यटन विकास को लेकर उपायुक्त ने किया खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण, पहुंच पथ की मरम्मत और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने का दिया निर्देश

सीओ द्वारा युवक की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- कानून हाथ में लेना प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण

रामनवमी झांकी को लेकर भास्कर स्वालंबन क्लब की बैठक, भुवनेश्वर दांगी बने अखाड़ा समिति के अध्यक्ष

बीडीओ के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, पुतला दहन

बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की चर्चा, पुलिस अभियान के बावजूद अफीम माफियाओं के सक्रिय होने की आशंका

डिफेंस व स्पोर्ट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, युवाओं को सरकारी सेवा व खेल में आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर

भारतमाला परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रास्ता बंद होने से 250 घरों का संपर्क टूटने का खतरा, आंदोलन की चेतावनी

हरदोई में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सभा, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के अभियान के लिए मांगा जनसमर्थन

रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद 4 जैप जवान और 1 गृह रक्षक निलंबित

Leave a Comment