Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण

On: March 9, 2026 10:55 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मयूरहंड (चतरा)। बिहार-झारखंड एसोसिएशन नॉर्थ अमेरिका के पूर्व अध्यक्ष की पहल पर झारखंड में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मयूरहंड प्रखंड के मंझगावां पंचायत भवन में आयोजित हुआ, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों डॉ. अमित कुमार और डॉ. गीता गुप्ता की उपस्थिति में ग्रामीण मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस आयोजन में पंचायत के मुखिया मंजीत सिंह का सराहनीय सहयोग रहा। शिविर का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और निरूशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। मेडिकल कैंप के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ-साथ दवाइयों का निरूशुल्क वितरण तथा सामान्य रोगों की जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्राथमिकता दी गई। आयोजकों ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा की जन्मभूमि पर स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प के साथ इस तरह की पहल आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सीओ द्वारा युवक की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- कानून हाथ में लेना प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ

रामनवमी झांकी को लेकर भास्कर स्वालंबन क्लब की बैठक, भुवनेश्वर दांगी बने अखाड़ा समिति के अध्यक्ष

बीडीओ के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, पुतला दहन

बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की चर्चा, पुलिस अभियान के बावजूद अफीम माफियाओं के सक्रिय होने की आशंका

डिफेंस व स्पोर्ट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, युवाओं को सरकारी सेवा व खेल में आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर

भारतमाला परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रास्ता बंद होने से 250 घरों का संपर्क टूटने का खतरा, आंदोलन की चेतावनी

हरदोई में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सभा, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के अभियान के लिए मांगा जनसमर्थन

रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद 4 जैप जवान और 1 गृह रक्षक निलंबित

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम में बोले उपायुक्त

डायट चीरी में विज्ञान प्रदर्शनी निर्माण पर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

प्रोटोकॉल विवाद के बीच ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग की

बार-बार हो रहे हादसों से भड़के ग्रामीण, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Leave a Comment