गिद्धौर (चतरा)। रामनवमी पूजा के अवसर पर झांकी प्रस्तुति को लेकर गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्य मंदिर परिसर में भास्कर स्वालंबन क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक श्यामसुंदर दांगी ने की, जबकि संचालन क्लब अध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित क्लब सदस्यों और ग्रामीणों की सहमति से भुवनेश्वर दांगी को झांकी प्रस्तुति सह अखाड़ा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष का अंगवस्त्र और तलवार भेंट कर स्वागत किया। बैठक में रामनवमी के अवसर पर झांकी और अखाड़ा कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर चर्चा की गई। इसके लिए 21 सदस्यीय टीम का गठन भी किया गया, जो कार्यक्रम की तैयारी और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगी। बैठक में मुकेश कुमार, विकास कुमार, असुरंजन कुमार, मनोज कुशवाहा, उपेंद्र कुमार, अनिल कुमार, शशि कुमार, नीरज कुमार, रंजीत कुमार, अभिमन्यु कुमार, प्रभात कुमार, राहुल, अभिजीत, दीपक, आशीष, शुभम कुमार समेत कई सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।
रामनवमी झांकी को लेकर भास्कर स्वालंबन क्लब की बैठक, भुवनेश्वर दांगी बने अखाड़ा समिति के अध्यक्ष

On: March 9, 2026 10:54 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 837078
Total views : 2548843