सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड के हुरनाली पंचायत स्थित फुटबॉल ग्राउंड में बिरसा मुंडा संस्थान के तत्वावधान में डिफेंस एवं स्पोर्ट्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी मनोज चंद्रा, पंचायत मुखिया पूरन राम तथा उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय लेपो के प्रधानाध्यापक जितेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 50 युवा डिफेंस प्रशिक्षण तथा 20 युवा स्पोर्ट्स प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के लिए योगी स्टार और प्रीति कुमारी कोच के रूप में मार्गदर्शन देंगे। वहीं सहयोगकर्ता के रूप में शारीरिक शिक्षक अबोध राम, दीपक कुमार, जितेंद्र कुमार यादव और मुकेश कुमार अपनी भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज चंद्रा ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण युवाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा। इससे उन्हें सरकारी सेवाओं और खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की प्रेरणा मिलेगी। वहीं पंचायत के मुखिया पूरन राम ने कहा कि इस प्रशिक्षण से पंचायत के युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा और वे अपने भविष्य को नई दिशा दे सकेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे।
डिफेंस व स्पोर्ट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, युवाओं को सरकारी सेवा व खेल में आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर

On: March 9, 2026 10:50 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 837078
Total views : 2548843