Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

पर्यटन विकास को लेकर उपायुक्त ने किया खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण, पहुंच पथ की मरम्मत और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने का दिया निर्देश

On: March 9, 2026 10:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। जिले में पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने के उद्देश्य से सोमवार को उपायुक्त कीर्तिश्री ने चतरा और लावालौंग की सीमा पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के विकास पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जलप्रपात तक जाने वाले पहुंच पथ की मरम्मत कराने तथा पर्यटकों के बैठने के लिए बनाए गए क्षतिग्रस्त शेड की मरम्मत कराने के साथ आवश्यकतानुसार नए शेड के निर्माण की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को विकसित कर जिले में पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। खैवा बंदारू जलप्रपात के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बाजार टांड़ स्थित आंगनवाड़ी केंद्र भगवनिया का भी निरीक्षण किया और वहां संचालित योजनाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, चतरा अंचल अधिकारी अनिल कुमार, लावालौंग प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला आयोजित, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर हुआ मंथन

सीओ द्वारा युवक की पिटाई पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कहा- कानून हाथ में लेना प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच, दवाइयों का भी निःशुल्क वितरण

रामनवमी झांकी को लेकर भास्कर स्वालंबन क्लब की बैठक, भुवनेश्वर दांगी बने अखाड़ा समिति के अध्यक्ष

बीडीओ के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, सैकड़ों लोगों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन, पुतला दहन

बड़े पैमाने पर पोस्ता की खेती की चर्चा, पुलिस अभियान के बावजूद अफीम माफियाओं के सक्रिय होने की आशंका

डिफेंस व स्पोर्ट्स प्रशिक्षण का शुभारंभ, युवाओं को सरकारी सेवा व खेल में आगे बढ़ने का मिलेगा अवसर

भारतमाला परियोजना के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, रास्ता बंद होने से 250 घरों का संपर्क टूटने का खतरा, आंदोलन की चेतावनी

हरदोई में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की सभा, गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के अभियान के लिए मांगा जनसमर्थन

रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं से मारपीट का मामला: वीडियो वायरल होने के बाद 4 जैप जवान और 1 गृह रक्षक निलंबित

पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम में बोले उपायुक्त

डायट चीरी में विज्ञान प्रदर्शनी निर्माण पर उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित

Leave a Comment