*डायन प्रथा का उन्मूलन जरूरी, कई परिवार हो रहे प्रभावित : डॉ ताराचंद*
…………………………
*छूटे हुए व्यक्ति फाइलेरिया की प्रतिरोधक खुराक अवश्य लें*
……………………………….
*खरीफ फसल की खेती के लिए अभी से बनाएं योजना*
……………………………….
*धान की अधिप्राप्ति जारी*
…………………………….
*पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम में बोले उपायुक्त*
———————-
*लोहरदगा।*
उपायुक्त डॉ ताराचंद ने आज पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम के 26वें संस्करण में सभी मुखियाजनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं को डायन कह कर और पुरूषों को बिसाहा कह कर अभी भी प्रताड़ित करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह बहुत ही दुखद है कि लोगों को इतनी बार जागरूक किये जाने के बाद भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। जबकि किसी महिला का डायन और पुरूष का बिसाहा होना बहुत बड़ा अंधविश्वास है। आप सभी मुखिया अपने-अपने पंचायत में ऐसी भ्रांतियों को दूर करें। अगर गांव/पंचायत में किसी महिला या पुरूष के बारे ऐसी चर्चा होती है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को अवश्य दें, आपकी सूचना गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
*एमडीए कार्यक्रम 25 मार्च तक*
उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया के लिए डीईसी और कृमिनाशक के रूप में अल्बेंडाजोल की खुराक लेना अतिआवश्यक है। एमडीए कार्यक्रम 25 मार्च 2026 तक चलेगा जिसमें छूटे हुए व्यक्ति उक्त खुराक ले सकते हैं। सिर्फ गर्भवती महिलाएं, अत्यंत गंभीर रूप से बीमार और दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे ही इस खुराक को नहीं ले सकते हैं। वैसे लोग जो अभी भी इस दवा का सेवन नहीं किये हैं उन्हें चिन्हित कर संबंधित मुखिया प्रेरित करें और दवा की खुराक दिलाएं। फाइलेरिया ऐसी बीमारी है जिसका प्रसार एक बार व्यक्ति के शरीर में हो जाए तो वह कभी भी ठीक नहीं हो सकता है। सिर्फ इसके लिए दवा का पूर्व सेवन ही जरूरी होता है।
*जिनके पास अभी भी धान है वे लैम्पस में दें*
उपायुक्त ने कहा कि जिन किसानों के पास अभी भी धान बचा हुआ है और वे अपना धान सरकार को बेचना चाहते हैं वैसे किसान अभी भी अपना धान अपने नजदीकी लैम्पस में जा कर बेच सकते हैं। किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा। साथ ही, इस वर्ष के खरीफ फसल की बेहतर पैदावार के लिए सभी मुखिया अपने किसानों के साथ लैम्पस/पैक्स के साथ बैठक कर अपनी योजना बनाएं।
*अन्य निर्देश*
उपायुक्त ने कहा कि जिन पंचायतों में चापाकल खराब हैं उससे संबंधित सूची सभी मुखियागण उपलब्ध कराएं। सभी खराब चापाकलों की मरम्मती करायी जाएगी।
जिन गांवों/पंचायतों में बिजली की समस्या है इसकी सूचना त्वरित विद्युत प्रमण्डल लोहरदगा को दें।
आज की बैठक में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा अन्य सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण व अन्य उपस्थित थे।























Total Users : 837056
Total views : 2548812