Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

On: March 8, 2026 8:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा। उपायुक्त लोहरदगा के निर्देश के आलोक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल परिसर, लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, लोहरदगा के कार्यपालक अभियंता अनूप कुमार हंसदा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं महिला दिदियों का स्वागत करते हुए जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता तथा इसके सतत प्रबंधन में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर जिला समन्वयक एवं कनीय अभियंता ने झारखंड राज्य पेयजलापूर्ति संचालन एवं सम्पोषण नीति–2025 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जल जीवन मिशन के उद्देश्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इसके महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि लोहरदगा जिले की एक माननीय मुखिया और एक स्वयं सहायता समूह की दीदी को पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए आगामी 11 मार्च 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी लोगों ने खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान और उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले के 10 मुखिया एवं 15 जलसहियाओं को प्रशस्ति पत्र, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों से आई प्रमुख, कई पंचायतों की महिला मुखिया, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, सभी प्रखंडों के वॉश समन्वयक सहित संबंधित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जल महोत्सव पखवाड़ा के माध्यम से जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ।

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

ग्रामीण विकास व जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, लंबित भुगतान जल्द करने का निर्देश, उपायुक्त ने कहा योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पांच दिन से लापता युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी, 3 मार्च से गायब था अनिश कुमार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य

पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Leave a Comment