चतरा। चतरा सदर प्रखंड के सजना गांव निवासी 28 वर्षीय अनिश कुमार सिंह का शव शनिवार को जिला नियोजनालय के पास मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। अनिश बीते 3 मार्च की शाम से लापता था। शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार अनिश कुमार 3 मार्च की शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह जल्द लौट आएगा, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे और रिश्तेदारों व परिचितों के यहां भी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर परिजनों ने सदर थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बीच शनिवार दोपहर कुछ राहगीरों ने जिला नियोजनालय के पास एक युवक का शव देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की पहचान अनिश कुमार सिंह के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की शिकायत पहले ही दर्ज की गई थी और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। इधर घटना के बाद सजना गांव में मातम का माहौल है। मृतक अपने पीछे पत्नी शीतल देवी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
पांच दिन से लापता युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी, 3 मार्च से गायब था अनिश कुमार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य

On: March 7, 2026 9:23 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 834531
Total views : 2545368