Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

On: March 7, 2026 9:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर/हंटरगंज (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बारीयातु पंचायत भवन में शनिवार को बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत मुखिया डेगन गंझू ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिव खुशबू लता ने किया। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीणों ने पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार लड़की की शादी 18 वर्ष और लड़के की शादी 21 वर्ष की आयु के बाद ही की जा सकती है। इससे कम उम्र में विवाह कराना कानूनन अपराध है और दोषी पाए जाने पर सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिलती है तो इसकी जानकारी तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 100 और महिला हेल्पलाइन 181 पर दी जाएगी, ताकि समय रहते ऐसे विवाह को रोका जा सके। साथ ही पंचायत स्तर पर विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और गांव के टोला-मोहल्लों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, जिससे लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके। बैठक में रोजगार सेवक निर्मल कुमार दांगी, मिथलेश यादव, प्रकाश यादव, संजय सिंह भोक्ता, विकास यादव, मुकेश साव, मुनेश्वर यादव, प्रीतम गंझू, नारायण यादव, शारदा देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, जितेंद्र कुमार, बृजेश रजक, शंभू राणा, प्रभा देवी, संजू कुमारी, सविता कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रिया कुमारी, मधु, रिया, शिवानी कुमारी, गुंजन कुमारी, पिंकी कुमारी सहित दर्जनों महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। वहीं हंटरगंज प्रखंड के सलैया, जोरीकला और करैलीबार पंचायत सचिवालय में भी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास किसी भी बालिका का बाल विवाह नहीं होने देंगे और यदि ऐसा मामला सामने आता है तो तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों, पुलिस और प्रशासन को सूचना देंगे। इस अवसर पर ग्राम सभा में प्रखंड उप प्रमुख राहुल गुप्ता, करैलीबार पंचायत मुखिया डोमन भुइयां, सलैया पंचायत मुखिया मनोज पासवान समेत सैकड़ों ग्रामीण, छात्र, अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment