Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

On: March 8, 2026 5:53 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में डीएमएमयू पलाश–जेएसएलपीएस, गुमला द्वारा सीएमटीसी तिर्रा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की महिलाओं के योगदान, उनकी मेहनत, नेतृत्व क्षमता तथा समाज निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानपूर्वक याद करते हुए कई महिला लाभुकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बारा तथा जिला परिषद उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं और आज वे हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और नेतृत्व का परिचय दे रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न सीएलएफ (CLF) की सदस्याएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। इसके साथ ही एनजेएस, जी-सीआरपी, एकेएम/एपीएस और एडब्ल्यू जैसे सामुदायिक कैडर ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं को सम्मानित किया गया। योजना की लाभुक कांति देवी और ललिता देवी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें एक वर्ष के लिए बिना ब्याज का ऋण मिला है, जिसके माध्यम से वे चावल प्रोसेसिंग, सब्जी विक्रय और डेयरी पालन जैसे कार्यों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) शैलेन्द्र जरिका ने कहा कि सामुदायिक संस्थाओं और सरकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है। महिलाएं अब न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।  कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिससे वातावरण उत्साह और प्रेरणा से भर उठा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए उन्हें आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और समाज के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment