Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

On: March 8, 2026 8:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कुडू (लोहरदगा)। कुडू प्रखंड अंतर्गत बरवाटोली चौक के समीप 9 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। लगभग दो किलोमीटर लंबी इस यात्रा में आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा बरवाटोली स्थित यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर ऐतिहासिक टीकों नदी पहुंची, जहां पुरोहितों द्वारा वृंदावन से आए कथा वाचक Acharya Prabhudas Ji Maharaj की उपस्थिति में कलश पूजन कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नदी का पवित्र जल कलश में भरकर बाजा-गाजा, नगाड़ा और जयकारों के साथ यात्रा प्रारंभ की। कलश यात्रा कुडू बस स्टैंड, इंदिरा गांधी चौक, नीचे स्टैंड, रुद नवाटोली चौक एवं जिलिंग होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश स्थापना और पंचांग पूजन किया गया।

आयोजकों ने बताया कि सोमवार से यज्ञ मंडप में पूजा एवं परिक्रमा के साथ प्रतिदिन शाम 6 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन वृंदावन के Acharya Prabhudas Ji Maharaj तथा यज्ञाचार्य Acharya Umakant Shastri द्वारा किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

*युवा आजसू गुमला जिला कमेटी की बैठक संपन्न।*

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

Leave a Comment