Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

On: March 8, 2026 1:03 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मानवता को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की… जो आठ महीने की गर्भवती थी… उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के नाम पर जो हुआ, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि अस्पताल संचालक ने ऑपरेशन कर नवजात को जन्म दिलाया और फिर उसे बेचने की साजिश रच दी। जब लड़की को पुलिस ने बरामद किया, तो उसकी हालत देखकर पूरा सच सामने आ गया। फिलहाल पुलिस ने अस्पताल संचालक, प्रेमी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

पटना। बिहार की राजधानी पटना के आशियाना नगर स्थित संजीवनी अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां अस्पताल संचालक ने आठ माह की गर्भवती नाबालिग का सिजेरियन ऑपरेशन केवल इसलिए करा दिया ताकि नवजात को उसके प्रेमी और उसकी मां की मदद से मोटी रकम में बेचा जा सके। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसे फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के खोजा इमली इलाके से बरामद किया। नाबालिग को जब थाने लाया गया तो उसकी हालत गंभीर थी और अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद डीएसपी सचिवालय अनु कुमारी के निर्देश पर पुलिस ने अस्पताल संचालक राकेश कुमार सिन्हा, नाबालिग के प्रेमी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही संजीवनी अस्पताल को सील कर दिया गया।

पैसों के लिए नवजात बेचने की थी योजना

पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग अपने प्रेम संबंध के कारण गर्भवती हो गई थी। जब उसने यह बात अपने प्रेमी को बताई तो उसने अपनी मां के साथ मिलकर उसे अनीसाबाद स्थित संजीवनी अस्पताल में भर्ती करा दिया। डॉक्टर ने पहले गर्भपात से इनकार करते हुए बताया कि आठ माह की गर्भावस्था में केवल ऑपरेशन से ही बच्चा निकाला जा सकता है। इसके बाद अस्पताल संचालक ने प्रस्ताव दिया कि यदि नवजात उसे सौंप दिया जाए तो वह मुफ्त में ऑपरेशन कर देगा। समझौते के बाद ऑपरेशन कर नवजात को निकाल लिया गया और उसे खगौल निवासी एक व्यक्ति को सौंप दिया गया, जिसे बच्चे की देखभाल करने और खरीददार ढूंढने की जिम्मेदारी दी गई थी।

अस्पताल संचालक की निशानदेही पर पुलिस ने नवजात को बरामद कर लिया। फिलहाल बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस इस मामले को अवैध अस्पतालों के जरिए नवजात तस्करी के बड़े नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल संचालक द्वारा अवैध और खतरनाक मेडिकल प्रैक्टिस किए जाने के कारण उसके सभी लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं। साथ ही संबंधित डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ के लाइसेंस भी निलंबित या रद्द किए जा सकते हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग पुलिस के साथ मिलकर मेडिकल रिकॉर्ड, ऑपरेशन रिपोर्ट, बिल और स्टाफ रिकॉर्ड की जांच कर साक्ष्य जुटा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कांग्रेस एवं विपक्षियों द्वारा महिला शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं होने देना दुर्भाग्यपूर्ण-  शकुंतला उरांव नगर परिषद अध्यक्ष गुमला

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी का आरोप: पानी के लिए सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरेगी BJP, 6 मई से बड़ा आंदोलन!

न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

भक्ति में डूबा पुंडरा गांव, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता की मुहिम तेज

सरकारी चापानल पर ताला, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो अफीम के साथ युवक दबोचा

पशु मेला 2026-27 की डाक संपन्न, दामोदर गोप को मिली जिम्मेदारी

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर नन्हे छात्र, स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कमरे खाली फिर भी बाहर क्लास, खेल-कंप्यूटर सामग्री लौटाने का आरोप—जांच के आदेश

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

Leave a Comment