Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

On: March 7, 2026 9:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

हंटरगंज (चतरा)। साइबर अपराध का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें पीड़िता से न तो कोई ओटीपी मांगा गया और न ही किसी प्रकार का लिंक या एप डाउनलोड कराया गया, इसके बावजूद उसके बैंक खाते से 29 हजार 100 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। मामले को लेकर पीड़िता ने शनिवार को हंटरगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि बैंक ने इस मामले में अपनी किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। पीड़िता की पहचान हंटरगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर निवासी कामेश्वर चौधरी की 30 वर्षीय पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। पूनम देवी ने बताया कि 3 मार्च की सुबह जब वह सोकर उठीं तो उनके मोबाइल पर संदेश आया कि उनके बैंक ऑफ इंडिया की गोसाईडीह शाखा स्थित खाते से 10 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है। यह देखकर वह हैरान रह गईं, क्योंकि उन्होंने कोई पैसा नहीं निकाला था। उन्होंने बताया कि उनके पास न तो एटीएम कार्ड है, न ही किसी तरह का कॉल आया और न ही ओटीपी मांगा गया। पीड़िता के अनुसार, जब वह बैंक पहुंचीं तो होली की छुट्टी के कारण बैंक बंद था। इसी बीच 5 मार्च को फिर से उनके खाते से 10 हजार रुपये निकलने का संदेश आया। इसके बाद जब वह 6 मार्च को बैंक पहुंचीं, तभी उनके मोबाइल पर तीसरा संदेश आया कि खाते से 9,100 रुपये और निकाल लिए गए। इस तरह कुल मिलाकर 29,100 रुपये की निकासी कर ली गई। पूनम देवी ने बैंक में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद बैंक द्वारा उनका खाता ब्लॉक कर दिया गया। हालांकि बैंक प्रबंधन ने इस मामले में अपनी किसी भी तरह की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। पीड़िता ने हंटरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और साइबर फ्रॉड की आशंका को लेकर जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment