Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

ग्रामीण विकास व जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, लंबित भुगतान जल्द करने का निर्देश, उपायुक्त ने कहा योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

On: March 7, 2026 9:25 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति, लक्ष्य प्राप्ति, वित्तीय उपयोगिता तथा भुगतान संबंधी मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और अबुआ आवास योजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों के आवास निर्माण कार्य लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर शत-प्रतिशत आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। जिन प्रखंडों में आवास निर्माण कार्य लंबित है, वहां प्रखंड स्तर के अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में आधार आधारित भुगतान प्रणाली (एबीपीएस), मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने तथा अन्य योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। मनरेगा के तहत लंबित मैटेरियल भुगतान के मामलों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों और कार्यक्रम पदाधिकारियों (बीपीओ) पर नाराजगी जताई और उन्हें कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि भुगतान से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा कर लंबित मैटेरियल पेमेंट और कर्मियों के मानदेय का भुगतान तत्काल सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि मजदूरों और कर्मियों के भुगतान में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा और इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मनरेगा पार्क का निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा गया कि पार्क के विकास के लिए आवश्यकताओं का आकलन कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रखंड स्तर पर नियमित समन्वय बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीओ, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक, ग्रामीणों ने लिया संकल्प, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

पांच दिन से लापता युवक का शव मिला, इलाके में सनसनी, 3 मार्च से गायब था अनिश कुमार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का रहस्य

पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में मातम, खेत के पास रसेल वाइपर ने डंसा, इलाज के दौरान बिगड़ी हालत

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल हुए विधायक, यज्ञ मंडप में माथा टेक क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की

रामनवमी महोत्सव को लेकर ग्रामीणों की बैठक, मेला संचालन समिति का गठन

मुख्य चौक पर हाईवा के कारण घंटों लगा जाम, नो-एंट्री लागू करने की मांग फिर उठी, यात्रियों को परेशानी

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, एक गंभीर, शादी समारोह से लौट रहे तीन दोस्त हादसे का शिकार, गांव में पसरा मातम

मनरेगा जॉब कार्डधारियों के सत्यापन को लेकर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित, एक्टिव-इनएक्टिव कार्डधारियों की पहचान, ई-केवाईसी कराने की अपील

समस्याओं का सामना करना ही उसका समाधान : सुखदेव भगत

दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव 17 मार्च क़ो 

Leave a Comment