Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

On: March 8, 2026 1:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

समाज को झकझोर देने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक युवती को फोन कर घर से बुलाया गया… और फिर उसके साथ ऐसी दरिंदगी की गई जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। रात के अंधेरे में युवती को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सुबह जब परिजन उसकी तलाश करते हुए खेत तक पहुंचे, तो वह बेहोशी की हालत में मिली।

भोजपुर (बिहार)। बिहार के भोजपुर जिले में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना करनामेपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार घटना 5 मार्च की देर रात की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में करनामेपुर थाना क्षेत्र के सइयां के डेरा गांव निवासी उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव, विनोद यादव उर्फ मोटक यादव, नीतीश यादव और अवधेश यादव उर्फ लकड़ू व्यास शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी लल्लू यादव ने साजिश के तहत 19 वर्षीय युवती को फोन कर गांव बुलाया था। वहां पहले से मौजूद अन्य आरोपितों के साथ मिलकर युवती को बंधक बना लिया गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सुबह जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े। खोजबीन के दौरान वह खेत के पास बेहोशी की हालत में मिली। इसके बाद परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment