गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेय टोला में पुरानी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस मामले में पांडेय टोला निवासी संगीता कुमारी, पति शंभू पांडेय ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट की घटना में शामिल पांडेय टोला निवासी चंदन पांडेय पिता जमुना पांडेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।
पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता की शिकायत पर 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

On: March 7, 2026 9:22 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 834530
Total views : 2545367