Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गरीबी का फायदा, मासूमों की तस्करी: स्टेशन पर 11 नाबालिगों को बाल मजदूरी से बचाया गया, ❗ बड़ा सवाल: कब थमेगा बाल तस्करी का जाल?

On: February 14, 2026 2:24 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अगर आरपीएफ और सीआईबी की टीम समय पर सक्रिय नहीं होती, तो 11 मासूम बच्चे सैकड़ों किलोमीटर दूर तमिलनाडु की फैक्ट्री में बाल मजदूरी करने को मजबूर हो जाते। पैसों के लालच में एक तस्कर इन नाबालिगों को अलेप्पी एक्सप्रेस से ले जा रहा था।

धनबाद। बाल तस्करी और बाल मजदूरी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत धनबाद रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी कार्रवाई में 11 नाबालिगों को तमिलनाडु ले जाए जाने से पहले ही बचा लिया गया। आरपीएफ और सीआईबी की सतर्कता ने इन मासूमों को शोषण की अंधेरी दुनिया में धकेले जाने से रोक दिया। जानकारी के अनुसार, बिहार के मधेपुरा जिले के रहने वाले 11 नाबालिगों को मजदूरी के लिए तमिलनाडु ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर अलेप्पी एक्सप्रेस की जांच शुरू की गई। इसी दौरान स्टेशन के मुख्य द्वार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

पकड़ा गया तस्कर खगेश कुमार, मधेपुरा के गम्हरिया का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि उसका चाचा मानव कुमार तमिलनाडु के मदुरई स्थित एक बोतल निर्माण कंपनी में काम करता है। उसी कंपनी में मजदूरों की मांग थी। खगेश को बच्चों को ले जाने के एवज में पैसे का लालच दिया गया था। उसने गांव के गरीब परिवारों के बच्चों को एक-एक हजार रुपये का प्रलोभन देकर अपने साथ चलने को तैयार कर लिया।

मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब जांच में सामने आया कि बच्चों के आधार कार्ड में छेड़छाड़ कर उनकी उम्र बढ़ाई गई थी। धनबाद के आधार सेवा केंद्र में जांच के दौरान खुलासा हुआ कि नाबालिगों को बालिग दर्शाने के लिए दस्तावेजों में बदलाव किया गया था, ताकि उनसे जोखिम भरे काम कराए जा सकें। इस अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश, सीआईबी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार राम समेत कई अधिकारियों की अहम भूमिका रही। सभी नाबालिगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक मासूम बच्चों को गरीबी और लालच के जाल में फंसाकर शोषण के लिए भेजा जाता रहेगा? केवल कानून नहीं, समाज की जागरूकता और सख्ती ही इस अपराध पर अंकुश लगा सकती है।

News Scale LIVE | भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी की चपेट में चतरा, आंगनबाड़ी समय बदलने की उठी मांग, छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

सड़क दुर्घटना में वन अध्यक्ष की मौत, गांव में पसरा मातम

तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य

*आंबेडकर जयंती पर गुमला में श्रद्धा व सम्मान के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया गया नमन- प्रशासनिक महकमा से लेकर आम लोगों ने संविधान निर्माता को नमन किया*

*  लायंस क्लब गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

*योग परिवार गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

“फोन पर बेकाबू जुबान… और फिर मचा बवाल!” पुलिस अफसर का ऑडियो वायरल

बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री! बीजेपी कोटे से होगा सीएम, 15 को शपथ ग्रहण

नशे के कारोबार पर पुलिस का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: ₹1 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त, खाखर गांव में एसपी की टीम ने दी दबिश

Leave a Comment